ब्रॉडबैंड ठीक करवाना है तो मंत्री को करें ट्वीट

Updated at : 26 Dec 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रॉडबैंड ठीक करवाना है तो मंत्री को करें ट्वीट

चार हजार से घट कर दो हजार हुए उपभोक्ता बक्सर : एक समय था, जब बक्सर में बीएसएनएल के चार हजार से अधिक लैंडलाइन उपभोक्ता हुआ करते थे, जो कि अब घटकर 2000 से भी कम रह गये हैं. बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं में आयी कमी का एक कारण बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली भी काफी हद […]

विज्ञापन

चार हजार से घट कर दो हजार हुए उपभोक्ता

बक्सर : एक समय था, जब बक्सर में बीएसएनएल के चार हजार से अधिक लैंडलाइन उपभोक्ता हुआ करते थे, जो कि अब घटकर 2000 से भी कम रह गये हैं. बीएसएनएल लैंडलाइन उपभोक्ताओं में आयी कमी का एक कारण बीएसएनएल की लचर कार्यप्रणाली भी काफी हद तक जिम्मेदार है. लैंडलाइन सेवा के बाधित रहने से उनका ब्रॉडबैंड टेंशन बैंड बन कर रह गया है. मेरा देश बदल रहा है, मगर बीएसएनएल की सेवाएं नहीं बदल रहीं हैं. बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड सेवा अगर खराब हो गयी है, तो अब यहां के कर्मचारी और अधिकारी आपकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं. इसके लिए आपको संबंधित विभाग के मंत्री को ट्वीट करना पड़ेगा. बक्सर जिले में जो उपभोक्ता बचे हैं, उनमें अधिकांशत: सरकारी कार्यालय, साइबर कैफे, फैक्स का इस्तेमाल करनेवाले या फिर ब्रॉडबैंड चलानेवाले हैं. उपभोक्ता अनिल कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की सेवा सबसे खराब है, जिस कारण इसे कटवा दिया.
महीने में 15 दिन रहता है खराब, हजारों के राजस्व का लग रहा घाटा : महीने में बीएसएनएल की सेवा 15 दिन खराब ही रहती है. टीडीएम और बड़े अधिकारी फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते. महीने में लाखों के राजस्व का नुकसान विभाग को उठाना पड़ रहा है.
मेरी कोई नहीं सुनता
कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मेरी बातों को नहीं सुनते हैं. यहीं नहीं टीडीएम भी फोन नहीं उठाते हैं. कर्मचारी की कौन कहें अधिकारी भी अपने कार्य के प्रति सजग नहीं हैं. अगर बीएसएनएल की सेवा बक्सर में बेहतर रहती, तो इसके उपभोक्ता घटने के बजाय और बढ़ते.
प्रजापति, एसडीओ बीएसएनएल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन