खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है : नीलेश

Updated at : 25 Dec 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है : नीलेश

शनिवार को बिहार पब्लिक स्कूल में बच्चों को पुरस्कार देते अतिथि. बक्सर : बिहार पब्लिक सीनियर सेकेंडी स्कूल के प्रांगण में चार दिवसीय दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन भी कई खेलों का आयोजन किया गया. चौथा दिन खेलों के आयोजन के साथ समापन हो गया. खेलकूद समापन समारोह पूर्वक मनाया गया. समापन समारोह […]

विज्ञापन

शनिवार को बिहार पब्लिक स्कूल में बच्चों को पुरस्कार देते अतिथि.

बक्सर : बिहार पब्लिक सीनियर सेकेंडी स्कूल के प्रांगण में चार दिवसीय दूसरे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन भी कई खेलों का आयोजन किया गया. चौथा दिन खेलों के आयोजन के साथ समापन हो गया. खेलकूद समापन समारोह पूर्वक मनाया गया. समापन समारोह विद्यालय के प्रांगण में बनाये गये मुख्य मंच पर किया गया. समारोह में चार दिनों से आयोजित खेलों में बेहतर प्रदर्शन व रैंक पानेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया. पुरस्कार वितरण विद्यालय के प्राचार्य बृज भूषण पांडेय,
प्रशासक नीलेश चंद्र एवं खेल प्रशिक्षक विपिन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान विद्यालय के प्रशासक नीलेश कुमार ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है. पूरे खेल प्रतियोगिता में मोहित कुमार मुकेश कक्षा 10 वीं ने सराहनीय प्रदर्शन किया. कबड्डीं में 10 बी के छात्र विभू, संजीव, अंकुश, अमित, राज मुकेश, मनीष ने आकर्षण बढ़ाया. वहीं, आठवीं कक्षा के छात्राओं में श्वेता, ब्यूटी, दीपिका, तान्या, खुशबू, समृद्धि भी कबड्डी एवं बैडमींटन में अपना प्रतिभा को दिखाया. इस मौके पर प्रशासक नीलेश चंद्र ने कहा कि परिवार के सहयोग की वजह से कार्यक्रम सफलतापूर्ण संपन्न हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन