ओवरलोडेड वाहनों से वसूला गया पांच लाख का जुर्माना

Updated at : 24 Dec 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड वाहनों से वसूला गया पांच लाख का जुर्माना

बक्सर/राजपुर : जिला परिवहन विभाग ने डीएम रमण कुमार के आदेश पर जिले के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.परिवहन विभाग ने ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया, जिसमें राजपुर से ओवरलोड बाल लदे 11 ट्रकों को जब्त किया. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी परिवहन विभाग ने ओवरलोड बाल लदे हुए […]

विज्ञापन
बक्सर/राजपुर : जिला परिवहन विभाग ने डीएम रमण कुमार के आदेश पर जिले के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.परिवहन विभाग ने ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया, जिसमें राजपुर से ओवरलोड बाल लदे 11 ट्रकों को जब्त किया. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी परिवहन विभाग ने ओवरलोड बाल लदे हुए पांच ट्रकों को जब्त किया. सभी ट्रकों को विभिन्न थानों पर खड़ा किया गया है. वहीं, परिवहन विभाग के कार्रवाई से वाहनचालकों में हड़कंप मच गया. वाहनचालकों को इसकी सूचना मिलते ही जहां-तहां वाहन खड़ा कर चालक गायब हो गये.
एमवीआइ राजीव रंजन ने बताया कि डीएम रमण कुमार के आदेश पर कार्रवाई की गयी है. इस तरह के अभियान आगे भी चलाये जायेंगे. उन्होंने बताया कि राजपुर में 11 ट्रकों पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, मुफस्सिल थाना में जब्त पांच ट्रकों पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन