तालाब से युवती का लाश बरामद

डुमरांव : नंदन गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान नंदन गांव निवासी महेंद्र यादव की 18 वर्षीया पुत्री तेतरी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. इस मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी […]
डुमरांव : नंदन गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान नंदन गांव निवासी महेंद्र यादव की 18 वर्षीया पुत्री तेतरी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया है. इस मामले में पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती चार दिन पूर्व से अपने घर से गायब थी. युवती की हत्या की गयी है या हादसा है इसकी जांच की जा रही है. वैसे पुलिस इस मामले में गहराई से हर बिंदु की तहकीकात कर रही है.
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. घटना को लेकर बताया जाता है कि गुरुवार की अहले सुबह अपने पशुओं को लेकर ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तालाब में युवती का शव तैरते दिखा. यह खबर आग की तरह गांव में फैल गयी. देखते-ही-देखते ग्रामीणों की तालाब पर भीड़ जुट गयी.
इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला. परिजनों ने शव की पहचान की. छानबीन में जुटी पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से मिले साक्ष्य व परिजनों के बयान पर जांच की कार्रवाई चल रही है. जल्द ही अपराधियों तक पुलिस पहुंच जायेगी. शव मिलने के बाद से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




