चौसा मार्ग पर मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गये दो ट्रक

बक्सर : बक्सर-चौसा मार्ग के दानी कुटिया के पास एक मवेशी को बचाने के चक्कर में दो ट्रक पलट गयी. लेकिन किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. दोनों ट्रक एक ही मालिक की है. मिली जानकारी के अनुसार चौसा से बक्सर के लिये दो ट्रक आ रही थी. जब दोनों ट्रक शहर […]
बक्सर : बक्सर-चौसा मार्ग के दानी कुटिया के पास एक मवेशी को बचाने के चक्कर में दो ट्रक पलट गयी. लेकिन किसी की हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. दोनों ट्रक एक ही मालिक की है. मिली जानकारी के अनुसार चौसा से बक्सर के लिये दो ट्रक आ रही थी. जब दोनों ट्रक शहर से करीब पांच किलो मीटर दूर दानी कुटिया के पास एक मवेशी अचानक ट्रक के सामने आ गया.
ट्रक ड्राइवर ने मवेशी को बचाने के लिये अपना नियंत्रण खो दिया और वह खाई में जा पहुंचा. वहीं उसके पीछे से आ रही दूसरी ट्रक भी आगे वाले ट्रक को बचाने के क्रम में पलट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




