मानव शृंखला बना नशामुक्ति का संदेश

Updated at : 22 Dec 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला बना नशामुक्ति का संदेश

आयोजन. डीएम ने स्टेशन परिसर से स्वच्छता रथ को किया रवाना शहर में बुधवार को मानव शृंखला बनाती छात्राएं. बक्सर : जिले में बुधवार को श्रमदान और नशामुक्ति को लेकर मानव शृंखला बनायी गयी. मानव शृंखला में स्कूल के बच्चे समेत आम जन भी भाग लिए. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमण कुमार ने स्टेशन परिसर […]

विज्ञापन

आयोजन. डीएम ने स्टेशन परिसर से स्वच्छता रथ को किया रवाना

शहर में बुधवार को मानव शृंखला बनाती छात्राएं.
बक्सर : जिले में बुधवार को श्रमदान और नशामुक्ति को लेकर मानव शृंखला बनायी गयी. मानव शृंखला में स्कूल के बच्चे समेत आम जन भी भाग लिए. कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रमण कुमार ने स्टेशन परिसर से स्वच्छता रथ को रवाना कर किया. स्वच्छता रथ से जिले के नागरिकों को शहर को स्वच्छ रखने की अपील की जा रही थी. डीएम रमण कुमार ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. श्रमदान कर इस स्वच्छता संग्राम में भाग लेना चाहिए.
एक स्वच्छ समाज में ही स्वास्थ्य समाज रहता है. स्टेशन परिसर से लेकर वीर कुंवर सिंह चौक और पीपी रोड में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता अभियान को तेज किया. शहर के बीबी हाइ स्कूल, एमपी हाइ स्कूल, नेहरू उच्च विद्यालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, जवाहर मध्य विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं सड़क पर एक कतार में खड़ा होकर मानव शृंखला बनाये. इसके बाद स्कूली बच्चों ने श्रमदान से स्कूल की साफ-सफाई किये.
पूरे कार्यक्रम की मॉनीटरिंग डीएम और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी करते रहें. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकार प्रसाद सिंह, डीपीओ विनायक पांडेय, डीपीओ रामनाथ राम, बक्सर बीइओ, प्राचार्या डॉ हिंगमणि, साक्षरता कर्मी, टोला सेवक एवं केआरपी मीना विश्वकर्मा, डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, अनीता यादव, रामजी प्रसाद, नरेंद्र आजार एवं फुलेंद्र कुमार, जिला परिषद अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद थे. नावानगर स्थित एमडीजे स्कूल में स्वच्छता संग्राम को लेकर बच्चों ने श्रमदान किया और मानव शृंखला बनाया. विद्यालय के निदेशक नंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.
आम आदमी भी लिया भाग: सरकार के इस स्वच्छता संग्राम में बक्सर जिले के आम आदमी से लेकर खास तक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. मानव शृंखला बनने के दौरान इसकी झलक देखने को मिली. स्टेशन रोड में सड़क के किनारे जड़ी-बूटी बेचने वाले राजस्थान के बंजारा समूह के लोगों ने भी मानव शृंखला में उत्साह से भाग लिया. मानव शृंखला की कड़ी टूटे नहीं. ऐसे में कई दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी इस शृंखला में भाग लेकर स्वच्छता का संकल्प लिये. चौसा प्रतिनिधि के बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब दो किलोमीटर लंबी मानव-शृंखला में छात्रों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण करने की अपील की गयी. इस दौरान सीओ जितेंद्र सिंह, बीइओ परमानंद कुमार, अखिलेश सिंह, बबन राम, संतोष सिंह आदि हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहीं. चौगाई प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में स्कूली बच्चों, शिक्षिकों और पदाधिकारियों ने मानव शृंखला बनाया. जिसका नेतृत्व बीडीओ इंदुबाला सिंह, सीओ सत्येंद्र सिंह और चिकित्सा प्रभारी डॉ बिनोद सिंह ने किया. सिमरी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय की सड़क पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में प्रखंड परियोजना अनुश्रवण इकाई सिमरी के सौजन्य से अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाया. इस शृंखला में बीडीओ अर्चना कुमारी, सीओ दिलीप कुमार, बीएओ अनिल कुमार चिकित्सा प्रभारी डाॅ सदाशिव पांडेय समेत अन्य ने भाग लिया. इटाढी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों द्वारा स्वच्छता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आदर्श मध्य विद्यालय का प्रधानाध्यापक आशा देवी के नेतृत्व में हजारों छात्रों द्वारा मानव शृंखला बनाकर रैली निकाली गयी. बालिका मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय खतिता में हेडमास्टर रामजन्म राम के देख-रेख में रैली निकाली गयी. धनसोई प्रतिनिधिक के अनुसार प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में मानव शृंखला बनाकर खुले में शौच न करने की अपील की गयी. धनसोई के जलालपुर प्राथमिक विद्यालय व उर्दू मध्य विद्यालय जलालपुर के द्वारा जंगलियां बाबा आश्रम से मानव शृंखला बनाकर पूरे बाजार का भ्रमण किया गया. राजपुर प्रतिनिधिक के अनुसार प्रखंड के भरखरा मध्य विद्यालय से तियरा मोड़ तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी में विद्यालय के बच्चों सहित प्रखंड कर्मियों ने मानव शृंखला बनाया. ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य विद्यालयों में मानव शृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्यानंद प्रसाद कौशल किशोर शर्मा प्रवीण कुमार ओझा उमेश कुमार जय आलम दिनेश पांडे अभिषेक मौजूद थे.
केसठ प्रतिनिधि के अनुसार स्वच्छता सप्ताह के तीसरे दिन लोगों ने श्रमदान कर सफाई की. इसके बाद मानव शृंखला बनाकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया. अंत में नया बाजार में सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मृति ने श्रमदान कर शुरुआत की. इसके बाद क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने केसठ के नया बाजार, पुराना बाजार, ब्लॉक रोड, चीमनी मुहल्ला समेत लिंक रोड पर मानव शृंखला बनायी. इस अवसर पर सीओ कुमार नलिनी कांत, संकुल समन्वयक मनोज कुमार, एचएम मुकेश कुमार, किरण कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन