बोलेरो-बाइक की सीधी भिड़ंत में एक की मौत
Updated at : 21 Dec 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सिकरौल मोड़ के समीप हुआ हादसा घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार दूसरा युवक जख्मी नावानगर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सिकरौल मोड़ के समीप मंगलवार को बोलेरो और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के […]
विज्ञापन
डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सिकरौल मोड़ के समीप हुआ हादसा
घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार दूसरा युवक जख्मी
नावानगर : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर सिकरौल मोड़ के समीप मंगलवार को बोलेरो और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद बोलेरोचालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सोनहिला गांव निवासी सुधीर कुमार और बबलू यादव अपने गांव से विक्रमगंज जा रहे थे. इसी दौरान सिकरौल मोड़ के समीप तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गये.
इस हादसे में सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि बबलू यादव जख्मी हो गया. घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान कर ली गयी है. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




