महिलाओं को होना होगा आत्मनिर्भर : कंचन

मंगलवार को बीडी उच्च विद्यालय में आयोजित सेमिनार में उपस्थित अतिथि. महिला थानाध्यक्ष ने कहा, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए सरकार चला रही है कई योजनाएं बक्सर : बिहार महिला सशक्तीकरण सुरक्षा संस्थान के द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन मंगलवार को बीडी उच्च विद्यालय में किया गया, जिसमें आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर खुल कर […]
मंगलवार को बीडी उच्च विद्यालय में आयोजित सेमिनार में उपस्थित अतिथि.
महिला थानाध्यक्ष ने कहा, महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए सरकार चला रही है कई योजनाएं
बक्सर : बिहार महिला सशक्तीकरण सुरक्षा संस्थान के द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन मंगलवार को बीडी उच्च विद्यालय में किया गया, जिसमें आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता पर खुल कर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि में महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी रहीं. उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन महिलाओं को लेकर हरेक जिले और प्रखंड में होनी चाहिए. आज के दौर में हर एक महिला को अपने सशक्त और आत्म निर्भर रहना होगा. महिलाओं के लिए सरकार और प्रशासन महिला सशक्तीकरण अभियान चला रही है. वहीं, डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर पर पूरा जोर-शोर से काम किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में सभी महिलाओं को अपनी आत्म रक्षा के लिए आगे आना होगा. साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाना होगा. लता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को बल देने का भरपूर कोशिश की जा रही है. वहीं, छात्र नेता सौरभ तिवारी ने कहा कि भारत एक महिला प्रधान देश है, जहां नारी की पूजा होती है. उस देश में सशक्तीकरण की बात होनी ही चाहिए. रेडक्राॅस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ शशांक शेखर ने कहा कि हम सब महिलाओं के प्रति जोर-सोर से जागरुकता अभियान चला रहे हैं. मौके पर बीबी हाइस्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ हिंगमाणि, श्रवण तिवारी, राज सिंह, शिवानी वर्मा, अरविंद प्रताप शाही, संजय सिंह, डॉ तनवीर फरिदी, साबित रोहतासी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




