22 बोतल शराब के साथ दो लोग धराये

Updated at : 20 Dec 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
22 बोतल शराब के साथ दो लोग धराये

डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के चिकटोली मुहल्ले में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर जमीन के अंदर छिपा कर रखी गयी 22 बोतल देशी शराब बरामद किया है. मौके से दो कारोबारी युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. शराब उत्तरप्रदेश की बनी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कारोबारी चिकटोली मुहल्ले के […]

विज्ञापन
डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के चिकटोली मुहल्ले में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर जमीन के अंदर छिपा कर रखी गयी 22 बोतल देशी शराब बरामद किया है. मौके से दो कारोबारी युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये. शराब उत्तरप्रदेश की बनी है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कारोबारी चिकटोली मुहल्ले के सोनू कुरैशी व कल्लू कुरैशी हैं, जो कई माह से शराब के कारोबार में शामिल थे. शहर के रिहायशी इलाके में पुलिस के छापेमारी से हडकंप मच गया.
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि युवकों को जेल भेज दिया गया है. इस मुहल्ले में शराब की बिक्री होने की भनक पुलिस को मिली थी. पुलिस ने शहर में मोबाइल पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर जाल बिछायी. पुलिस कर्मी सादे लिबास में ग्राहक बन कर कारोबारी युवकों के पास पहुंची और पैसों का मोलभाव कर राशि दी. जैसे ही युवक शराब की बोतल लेकर पहुंचे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर ली.
कारोबारी के निशानदेही पर छापेमारी की गयी और जमीन के नीचे छिपाकर रखी गयी 22 बोतल शराब को भी बरामद किया गया. इस मामले में आरोपितों के बयान पर अन्य युवकों की तलाश जारी है. थानाध्यक्ष ने टाइगर मोबाइल टीम की सराहनना की और पुरस्कृत करने की बात कही. वहीं एसपी के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा शराब के कारोबारियों के खिलाफ मुहिम जारी रखा जायेगा. 18 दिसंबर को भी शहर के दक्षिण टोला में छापेमारी कर 6 बोतल देशी शराब की बरामदगी कर कारोबारी युवक लाल बाबू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन