गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशतजदा हुआ कनेहरी

Updated at : 20 Dec 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशतजदा हुआ कनेहरी

फायरिंग से मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची पुलिस फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए अपराधी हुए फरार राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र का कनेहरी गांव रविवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. लोग कुछ समझ पाते कि तब तक अपराधी […]

विज्ञापन
फायरिंग से मची अफरातफरी, मौके पर पहुंची पुलिस
फायरिंग के बाद हथियार लहराते हुए अपराधी हुए फरार
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र का कनेहरी गांव रविवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. लोग कुछ समझ पाते कि तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार बैकुंठ राय अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे.
इसी दौरान चार की संख्या में आये अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे भगदड़ की स्थिति कायम हो गयी. इस घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जाता है. हालांकि इस संबंघ में अभी तक नामजद प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ है. थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला भूमि विवाद या आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
बाइक के धक्के से वृद्ध व चालक घायल, चल रहा इलाज
राजपुर.बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर राजपुर थाना मोड़ के पास राजपुर से चौसा की तरफ जा रही बाइक का संतुलन बिगड़ने से रोड के किनारे खड़े वृद्ध रामबिलास सिंह घायल हो गये. जबकि बाइकचालक भी घायल हो गया़ जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में किया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन