सब्जियों के भाव में आयी कमी से बढ़ा खाने का स्वाद

Updated at : 19 Dec 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जियों के भाव में आयी कमी से बढ़ा खाने का स्वाद

पालक और चना साग की बढ़ी मांग 50 प्रतिशत से अधिक हुई कीमत में कमी बक्सर : ठंड ने भले ही जन-जीवन को प्रभावित किया हो, पर इस मौसम में नयी सब्जियों के भाव में आयी कम से इनका स्वाद बढ़ गया है. बाजार में नयी सब्जियों की आवक काफी बढ़ी है. सब्जियों के भाव […]

विज्ञापन

पालक और चना साग की बढ़ी मांग

50 प्रतिशत से अधिक हुई कीमत में कमी
बक्सर : ठंड ने भले ही जन-जीवन को प्रभावित किया हो, पर इस मौसम में नयी सब्जियों के भाव में आयी कम से इनका स्वाद बढ़ गया है. बाजार में नयी सब्जियों की आवक काफी बढ़ी है. सब्जियों के भाव गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है. नया आलू से लेकर साग, प्याज और टमाटर के भाव में पिछले दिनों की अपेक्षा काफी गिरावट दर्ज की गयी है. यह गिरावट 50 प्रतिशत से नीचे चला गया है. ऐसे में खास से लेकर आम आदमी की थाली में हरी सब्जी आसानी से उपलब्ध हो रही है.
सब्जियों की कीमत में गिरावट के कारण शाम होते ही शहर की सब्जी मंडी में खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ जुट रही है. अनुमान है कि फिलहाल कुछ दिनों तक सब्जियों के भाव में गिरावट के साथ स्थिरता रहेगी. वहीं, किसानों का कहना है कि फिलहाल, दिन में धूप हो रही है. ऐसे में कोई परेशानी नहीं है. यदि शीतलहर और ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ा, तो खेतों में लगी सब्जियां प्रभावित हो सकती है.
सब्जियाें का भाव
आलू 10 रुपये प्रति किलो
टमाटर 10 रुपये प्रति किलो
बैंगन 16 रुपये प्रति किलो
सेम 20 रुपये प्रति किलो
छेमी 30 रुपये प्रति किलो
फूल गोबी 10 (प्रति पीस)
बंदा गोबी 10 (प्रति पीस)
चना साग 40 रुपये प्रति किलो
पालक साग 16 रुपये प्रति किलो
धनिया 20 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन