वाइ-फाइ से लैस होगा कृषि कॉलेज

Updated at : 19 Dec 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
वाइ-फाइ से लैस होगा कृषि कॉलेज

जायजा. बिहार कृषि विवि सबौर के कुलपति ने किया कॉलेज का निरीक्षण डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव का निरीक्षण बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने रविवार को किया. भ्रमण के दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने एवं कार्यपालक अभियंता श्री धनवान […]

विज्ञापन

जायजा. बिहार कृषि विवि सबौर के कुलपति ने किया कॉलेज का निरीक्षण

डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव का निरीक्षण बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने रविवार को किया. भ्रमण के दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने एवं कार्यपालक अभियंता श्री धनवान सिंह भी साथ में थे. कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने महाविद्यालय प्रांगण में मौलश्री का पौधरोपण एवं वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. निदेशक, प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में मौलश्री का पौधारोपण एवं माल्यार्पण किया गया. कुलपति ने महाविद्यालय की प्रगति की समीक्षा की एवं छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशाला की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा शीघ्र ही महाविद्यालय में वाइ-फाइ की सुविधा शुरू हो जायेगी.
वाइ-फाइ की सुविधा प्राप्त होने से डुमरांव कृषि महाविद्यालय के छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ नेट के जरिये देश के साथ-साथ पूरे विश्व में हो रहे कृषि तकनीक के साथ-साथ अन्य चीजों की भी जानकारी ले सकेंगे़ कुलपति ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की जरूरतों के मुताबिक अनुसंधान प्रस्ताव तैयार किये जायें, जिससे क्षेत्र के सभी किसान लाभान्वित हो सकें. उन्होंने कहा कि बक्सर जिला खेती के मामले में काफी विकसित जिला है. यहां के लोग काफी मेहनती भी हैं, जो खेती के जरिये एक नया मुकाम बना सकते हैं़ इस लिए यहां के की मदद के लिए डुमरांव कृषि महाविद्यालय हर संभव मदद करने केलिए तैयार है. उन्होंने जल्द ही महाविद्यालय में एक विक्रय केंद्र स्थापित करने की घोषणा की, ताकि क्षेत्र के किसानों को विश्वविद्यालय के उन्नत बीज एवं पौधे उपलब्ध हो सकें. कुलपति के द्वारा महाविद्यालय के बहुद्देशीय भवन में छात्र-छात्राओं को भी संबोधित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन