हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास

Updated at : 18 Dec 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के मामले में अभियुक्त को आजीवन कारावास

बक्सर,कोर्ट : शनिवार को हत्या के मामले में चंद्रशेखर यादव को दोषी मानते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह उदय कुमार उपाध्याय की कोर्ट ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. नावानगर प्रखंड के मनहथा गांव में दो भाई चंद्रशेखर यादव और कमला यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. 21 […]

विज्ञापन

बक्सर,कोर्ट : शनिवार को हत्या के मामले में चंद्रशेखर यादव को दोषी मानते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह उदय कुमार उपाध्याय की कोर्ट ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. नावानगर प्रखंड के मनहथा गांव में दो भाई चंद्रशेखर यादव और कमला यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. 21 जून, 2014 को दोनों भाइयों की मामले की सुनवाई शुरू थी कि इसी बीच दोनों भाई आपस में भिड़ गये. इसके बाद चंद्रशेखर यादव ने कमला यादव पर चाकू से कई वार किये, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सहोदरा देवी द्वारा चंद्रशेखर यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन