ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत
Updated at : 18 Dec 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा घटना स्थल से पुलिस ने चालक समेत ट्रक को किया जब्त इटाढ़ी : इटाढ़ी-बक्सर मुख्य पथ पर तेज गति से आ रही बेलगाम ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद डाला, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. हादसा बक्सर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल […]
विज्ञापन
बक्सर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा
घटना स्थल से पुलिस ने चालक समेत ट्रक को किया जब्त
इटाढ़ी : इटाढ़ी-बक्सर मुख्य पथ पर तेज गति से आ रही बेलगाम ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद डाला, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. हादसा बक्सर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक समेत ट्रक को जब्त कर लिया. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सांथ गांव निवासी श्रीराम यादव(चौकीदार) का पुत्र मंतोष यादव व श्रीधर यादव का पुत्र सत्य नारायण यादव पेट्रोल पंप से तेल लेकर बाइक से अपने घर जा रहे थे.
इसी दौरान तेज गति से बक्सर की ओर से आ रहे ट्रक ने पेट्रोल पंप के समीप ही बाइक सवार युवकों को रौंद डाला, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंतोष यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. वहीं, श्रीधर यादव के पुत्र सत्य नारायण यादव का इलाज स्थानीय बक्सर के सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




