प्रशासन की तल्खी से डीजे मालिकों ने भरा शपथ पत्र

डुमरांव़ : अनुमंडल प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए कड़ा कदम उठाया है़ इसके तहत अनुमंडल के सभी डीजे संचालकों पर कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी किया. जिला विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने अनुमंडल के 27 डीजे संचालकों पर कार्रवाई की अनुशंसा करते […]
डुमरांव़ : अनुमंडल प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक के लिए कड़ा कदम उठाया है़ इसके तहत अनुमंडल के सभी डीजे संचालकों पर कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी किया. जिला विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने अनुमंडल के 27 डीजे संचालकों पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है़
प्रशासन की इस कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मच गया है़ डीजे संचालकों ने मानक के अनुसार कार्य करने व ध्वनि प्रदूषण की रक्षा करने को लेकर अनुमंडल न्यायालय के जरिये अपना शपथ पत्र दिया है़शादी-विवाह या अन्य समारोहों में डीजे के कान फाड़ ध्वनि से आमजनों को परेशानी होती है़ ऐसी स्थिति में रोग से ग्रसित लोगों को बीमारी बढ़ जाती है़ सबसे अधिक परेशानी इन लोगों की होती है, जो मैरेज हाॅल के अगल-बगल रहते है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




