30 घंटे की देरी से चल रही पटना-कोटा

Updated at : 17 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
30 घंटे की देरी से चल रही पटना-कोटा

बक्सर : घने कुहरे ने जिलावासियों की परेशानी तो बढ़ा दी है़ साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर भी ब्रेक लगा दिया है़ प्रतिदिन लगभग एक से दो दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आठ घंटे से लेकर 30 घंटे की देरी से चल रहीं हैं. ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानी […]

विज्ञापन
बक्सर : घने कुहरे ने जिलावासियों की परेशानी तो बढ़ा दी है़ साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर भी ब्रेक लगा दिया है़ प्रतिदिन लगभग एक से दो दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आठ घंटे से लेकर 30 घंटे की देरी से चल रहीं हैं. ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ प्रतिदिन स्टेशन पर लोगों को टिकट रिर्टन करने के लिए भीड़ लग रही है. यात्री पहले टिकट लेने के लिए भीड़ लगाते थे, लेकिन एक हफ्ते से ट्रेनों के विलंब होने से टिकट वापसी कर रहे हैं. वहीं, ट्रेनों के प्रतिदिन अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से चल रही है. डाउन के साथ-साथ अप की ट्रेनें भी अपने समय से 10 घंटे की देरी स्थानीय स्टेशन आ रही हैं.
ट्रेनों के लगातार लेट होने से रेलवे उनके रिशिड्यूल और रद्द कर रहा है. ट्रेनों के रिशिड्यूल और रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों की मानें, तो दो-चार घंटे ट्रेनें लेट होतीं तो काेई बात नहीं थी, लेकिन 20 घंटे से लेकर 30 घंटे ट्रेनें प्रतिदिन लेट हो रही हैं. वहीं रेलवे अधिकारियों की मानें, तो उत्तर भारत में घने कुहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया. दिल्ली से लेट खुलने की वजह से ट्रेनें अप और डाउन दोनों तरफ से लेट हो रही हैं. रेलवे ने सभी यात्रियों को यात्रा में अधिक खाना और दवा लेकर चलने का कहा है.
वृद्धा और बच्चों के लिए नहीं की गयी व्यवस्था : घने कुहरे ने ट्रेनोंकी रफ्तार पर ब्रेक तो लगा ही दिया है, लेकिन रेलवे की तरफ से ठंड के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. इन दिनों स्टेशनों पर सबसे ज्यादा बच्चे और वृद्ध को परेशानी हो रही है. वे रात में ठंड से कराह रहे हैं. लेकिन ठंड के लिए रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की है. यात्रियों की मानें, तो ठंड के लिए स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. रात में सबसे ज्यादा परेशानी होती है.
सड़कों पर जल रहा अलाव : आपादा विभाग भी ठंड को लेकर सजग है. ऐसे में जिले भर के लिए अलाव की व्यवस्था करायी गयी है. चौक-चौराहों पर सुबह-सुबह अलाव जलाया जा रहा है. जिले में आपदा प्रबंधन की ओर से कुल 50 हजार रुपये की राशि अलाव मद में आयी है.
बक्सर. ठंड से पूरी तरह जन-जीवन परेशान है. हर दिन सुबह कोहरा और शीतलहर से परेशानी बनी हुई है. बच्चे और बुजुर्गों को तो और परेशानी है. ठंड के कारण सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रह रहे हैं. घर से बाहर निकलनेवाले लोग अपने शरीर को पूरी तरह गरम कपड़ों से ढक कर निकल रहे हैं, ताकि ठंड से बचा जा सके. शहर की सड़कों पर लोग ठिठुरते हुए देखे जा रहे हैं. शुक्रवार को भी सुबह आकाश में घना कोहरा छाया रहा.
दस गज की दूरी तक लोगों को धूंध के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. सुबह में लोग अपनी गाड़ियों के हेडलाइट को जला कर ही आगे बढ़ रहे थे, पर दस बजे के बाद धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली. पूरे दिन अच्छी धूप निकली. शुक्रवार को अधिकतम 19 डिग्री तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही धूप निकलने का आसार हैं. शाम में पछुआ ने फिर कनकनी बढ़ा दी. इधर, लागातार बढ़ते ठंड से शहर की दुकानों पर गरम कपड़ों की मांग बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन