एटीएम कार्ड का गुप्त नंबर पूछ निकाल लिया पैसा
Updated at : 17 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर. सावधान! हैलो मैं एसबीआइ या किसी और बैंक का नाम लेकर कोई आपके बैंक खाते की जानकारी ले, तो आप सजग हो जाइए. क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं. नोटबंदी के बाद से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल कायम है. ऐसे में साइबर अपराधी दूर बैठे लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं. […]
विज्ञापन
बक्सर. सावधान! हैलो मैं एसबीआइ या किसी और बैंक का नाम लेकर कोई आपके बैंक खाते की जानकारी ले, तो आप सजग हो जाइए. क्योंकि आप ठगे जा सकते हैं. नोटबंदी के बाद से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल कायम है. ऐसे में साइबर अपराधी दूर बैठे लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.
जहां साइबर अपराधियों ने ठाकुर प्रसाद सिंह के मोबाइल पर फोन कर उनके खाते और एटीएम की जानकारी लेने के बाद 40 हजार रुपये की ऑनलाइन निकासी कर ली. मैसेज मिलते ही ग्राहक के होश उड़ गये. इसे लेकर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. जानकारी के अनुसार ठाकुर प्रसाद सिंह के मोबाइल पर एसबीआइ के मैनेजर बनकर एक साइबर अपराधी ने फोन किया. इस दौरान उसने कहा कि नोटबंदी के बाद अधिकांशत: एटीएम लॉक कर दिये गये हैं.
अगर आपकाे एटीएम पूर्णत: चालू रखना है, तो उसका पासवर्ड बताएं. इसके बाद ग्राहक द्वारा इसकी जानकारी साइबर अपराधी को दे दी गयी. जानकारी मिलते ही उसने ऑनलाइन उनके खाते से 40 हजार रुपये की निकासी कर ली. वहीं, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि लोग इस तरह के झांसे में न आएं और अपने खाते की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें. उन्होंने कहा कि किसी भी बैंक द्वारा ग्राहकों की जानकारी नहीं ली जाती है और न ही किसी के साथ इसे शेयर किया जाता है.ग्राहकों से अनुरोध है कि किसी प्रकार की जानकारी लोगों को न दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




