पांच को होगी डुमरांव विधायक पर सुनवाई
Updated at : 16 Dec 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

न्यायालय में उपस्थित हुए ददन पहलवान बक्सर,(कोर्ट) : डुमरांव विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान के द्वारा कथित रूप से मारपीट के मामले में अगली सुनवाई पांच जनवरी को की जायेगी. गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय थी तथा मामले के नामजद सभी आरोपित उपस्थित थे, लेकिन एक आरोपित भुअर […]
विज्ञापन
न्यायालय में उपस्थित हुए ददन पहलवान
बक्सर,(कोर्ट) : डुमरांव विधान सभा क्षेत्र से जदयू विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान के द्वारा कथित रूप से मारपीट के मामले में अगली सुनवाई पांच जनवरी को की जायेगी. गुरुवार को सुनवाई की तारीख तय थी तथा मामले के नामजद सभी आरोपित उपस्थित थे, लेकिन एक आरोपित भुअर यादव चोटिल होने के कारण न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते चार्ज नहीं बनाया जा सका. वहीं, ददन पहलवान के अधिवक्ता शिवपूजन लाल ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ समयावेदन को संचालित किया, जिसे न्यायालय द्वारा स्वीकृत करते हुए पांच जनवरी को तिथि सुनिश्चित की गयी. गौरतलब हो कि उक्त मामले में एक आवेदन विधायक ददन पहलवान की तरफ से पटना उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया था, जो सुनवाई के लिए लंबित है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




