715 युवाओं को योजनाओं का मिला लाभ

Updated at : 15 Dec 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
715 युवाओं को योजनाओं का मिला लाभ

वरदान साबित हो रहा जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के तीन कार्यक्रम शेखपुरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का अहम हिस्सा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तीन कार्यक्रम युवक एवं युवतियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस योजना के तहत चंद महीनों में जिले भर के 715 अभ्यर्थियों को योजनाओं का लाभ […]

विज्ञापन

वरदान साबित हो रहा जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के तीन कार्यक्रम

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का अहम हिस्सा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तीन कार्यक्रम युवक एवं युवतियों के लिए वरदान साबित हो रहा है. इस योजना के तहत चंद महीनों में जिले भर के 715 अभ्यर्थियों को योजनाओं का लाभ मिला. जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बीएससीसी के जरिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना कुशल युवा योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत युवाओं को सरकारी सहायता प्रदान कर उनके शैक्षणिक एवं रोजगार उन्मुखी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर रहा है.
क्या है योजना :
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत बिहार के शैक्षणिक संस्थानों से 12वीं उत्तीर्ण वैसे छात्र-छात्राएं जो पढ़ाई छोड़ कर नौकरी की तलाश में घूम रहे हैं. उन्हें प्रतिमा एक हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा. जबकि कुशल युवा योजना के तहत 10वीं उत्तीर्ण वैसे छात्र-छात्राएं जो अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं और कहीं कामकाज की तलाश में है उन्हें 240 घंटे का कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के लिए कोचिंग क्लास एवं अंग्रेजी बोलने और समझने की बेसिक जानकारी की सुविधा प्रदान की जा रही है.
इस योजना के लिए जिले में कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं. वहीं तीसरी योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अभ्यर्थियों को एजुकेशन लोन दिलाने की पहल कदमी किया जा रहा है.
कैसे करे आवेदन :
इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है. इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्याओं के लिए बीएससीसी केंद्र और टोल फ्री नंबर 1800 345 644 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं. तीन योजनाओं में महत्वपूर्ण बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए अभ्यर्थियों को कॉलेज का शुल्क व्यय विवरण संस्थान प्रमुख के हस्ताक्षर और मुहर के साथ नामांकन के लिए उपलब्ध कराए गए कॉल लेटर निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक खाता मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र के साथ साथ अभिभावक का आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर कार्ड बैंक खाता एवं अवश्य देना होगा.
वही मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा योजना के तहत योजना का लाभ पाने के लिए मैट्रिक का शैक्षणिक प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड खाता नंबर एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों के इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र कौन सा लगने करना होगा.जिले में निबंधन एवं परामर्श केंद्र के तीन कार्यक्रम में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत सभी 27 आवेदन दिए गए. आवेदनों में 15 अभ्यर्थियों को विभाग के द्वारा आमंत्रित किया गया. जबकि 5 अभ्यर्थियों को चयन कर इसका लाभ दिया गया.
वहीं दूसरी ओर कुशल युवा योजना के तहत् सभी 1246 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 951 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया एवं मापदंड को पूरा करने वाले 650 अभ्यर्थियों को लाभांवित किया गया.
जबकि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सभी 249 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 174 अभ्यर्थियों को बुलाया गया और सात लोगों को योजना का लाभ दिया गया.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला निबंधन व परामर्श केंद्र के अंतर्गत संचालित तीन योजनाओं के लिए शिक्षा योजना एवं श्रम संसाधन विभागों के माध्यम से रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है. अब तक तीनों योजनाओं के लिए 715 अभ्यर्थियों के प्रस्ताव को राज मुख्यालय भेजकर आवेदकों को लाभांवित किया गया.
लीना कुमारी मैनेजर, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, शेखपुरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन