सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से लगता है जाम

Updated at : 14 Dec 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से लगता है जाम

लोगों को आने-जाने में होती है परेशानी डुमरांव : प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग तंग होकर परेशान हो रहे हैं. सड़क के किनारे दुकानदारों के साथ-साथ आम जनता भी परेशानी उठा रही है. फिर भी इसका कोई निदान नहीं हो पा रहा है. यह हालत प्रखंड के कोरानसराय चौक की है. मुख्य चौक से […]

विज्ञापन

लोगों को आने-जाने में होती है परेशानी

डुमरांव : प्रतिदिन जाम की समस्या से लोग तंग होकर परेशान हो रहे हैं. सड़क के किनारे दुकानदारों के साथ-साथ आम जनता भी परेशानी उठा रही है. फिर भी इसका कोई निदान नहीं हो पा रहा है. यह हालत प्रखंड के कोरानसराय चौक की है.
मुख्य चौक से होकर चौगाई की ओर जाने वाली सड़क पर कुछ ऐसा ही हाल रोज देखने को मिल जाता है. जहां मुख्य चौक के आस-पास टेंपो चालक व अन्य वाहन चालक अपने वाहनों को जहां-तहां लगाकर सवारी बैठाने एवं उतारते है. जबकि स्थानीय प्रशासन ऐसा न करने की हिदायत भी देता रहा है. पर, वाहन चालक मानते ही नहीं. इसकी वजह से लोग जाम की समस्या में फंस कर परेशानियों का सामना करते है.
स्थानीय दुकानदारों की मानें तो जाम की समस्या के कारण दुकानदारी चौपट हो जाती है. वहीं जाम की समस्या के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को भी काफी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं. इससे निजात के लिए भाजपा नेता डाॅ संजय यादव ने जिला प्रशासन से गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन