नम आंखों से एएसआइ को दी अंतिम विदाई परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

Updated at : 13 Dec 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से एएसआइ को दी अंतिम विदाई परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन

बक्सर : बोकारो थर्मल के एएसआइ लाल जी सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को बक्सर पहुंचा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. शव आते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान […]

विज्ञापन

बक्सर : बोकारो थर्मल के एएसआइ लाल जी सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को बक्सर पहुंचा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गयी. शव आते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था. बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया,

जहां बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी. इस दौरान सभी की आंखें नम थीं. इधर सुबह से ही गांव से लेकर बक्सर स्थित उनके आवास तक लोगों का आवाजाही लगी रही. कई लोग जवान के परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे. विदित हो कि बोकारो थर्मल थाने में पदस्थापित एएसआइ लालजी सिंह ने थाना परिसर के बैरक में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गयी थी. रविवार को ही शव लाने के लिए परिजन और ग्रामीण रवाना हो गये थे. सोमवार को ताबूत में उनका शव लाया गया, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन