तापमान 10 डिग्री, घरों में दुबके लोग

Updated at : 12 Dec 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान 10 डिग्री, घरों में दुबके लोग

कंपकंपी. पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, तापमान में भी आयी गिरावट पूरे दिन छाया रहा कोहरा, सड़कें रहीं वीरान कोहरे के कारण दिन में लाइट जला चले वाहन बक्सर : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुवा हवा ने ठंड के साथ-साथ कनकनी बढ़ा दी है. ठंड से निजात पाने के लिए लोग घरों में खिड़की, […]

विज्ञापन

कंपकंपी. पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, तापमान में भी आयी गिरावट

पूरे दिन छाया रहा कोहरा, सड़कें रहीं वीरान
कोहरे के कारण दिन में लाइट जला चले वाहन
बक्सर : पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुवा हवा ने ठंड के साथ-साथ कनकनी बढ़ा दी है. ठंड से निजात पाने के लिए लोग घरों में खिड़की, दरवाजा बंद कर दुबके रह रहे हैं. जिले के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार को पारा 10 डिग्री के पास पहुंच गया. पूरे दिन कोहरा छाया रहा इसके साथ ही पछुआ हवा भी चलती रही.
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. कोहरा इतना घना था कि वाहनों को दिन में भी लाइट जला कर चलाना पड़ा. मौसम विभाग की मानें, तो आनेवाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी. सुबह और शाम सड़कें पूरी तरह से वीरान हो जा रहीं हैं. लोग जरूरी काम को लेकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गयी है. ठंड से बचने के लिए घर में ही रूम हीटर और अलाव जला कर रह रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी रिक्शाचालकों को उठानी पड़ रही है. उनके लिए शहर में रैन बसेरा भी नहीं है कि वे वहां जाकर आराम कर सकें. जहां कही पुराना रैन बसेरा है भी वहां भी कुछ व्यवस्था नहीं है.
आनेवाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा. इसके साथ ही तापमान में गिरावट जारी रहेगी. आकाश में कोहरा छाया रहेगा. शनिवार को जहां जिले का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, रविवार को तापमान 10 डिग्री के आसपास हो गया. सुबह से लेकर शाम तक कोहरा छाया रहा. शाम तीन बजे के आसपास थोड़ी सी धूप दिखायी दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.
तापमान एक नजर में
12 दिसंबर 10 डिग्री
13 दिसंबर 8 डिग्री
14 दिसंबर 9 डिग्री
15 दिसंबर 11 डिग्री
16 दिसंबर 12 डिग्री
17 दिसंबर 10 डिग्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन