नगर विकास व आवास विभाग ने जारी किया निर्देश

डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के स्लम बस्ती में रहनेवाले परिवारों को अब नया घर होगा. नप प्रधानमंत्री आवास के तहत बहुमंजलि इमारत का निर्माण करायेगा. इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है. इस बाबत नप प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. स्लम परिवारों को बसाने के लिए नगर […]
डुमरांव : नगर पर्षद क्षेत्र के स्लम बस्ती में रहनेवाले परिवारों को अब नया घर होगा. नप प्रधानमंत्री आवास के तहत बहुमंजलि इमारत का निर्माण करायेगा. इसके लिए नगर विकास व आवास विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है. इस बाबत नप प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. स्लम परिवारों को बसाने के लिए नगर पर्षद क्षेत्र में राज्य सरकार,
केंद्र सरकार व नगर पर्षद की जमीन की खोज शुरू कर दी गयी है. इस जमीन पर विभाग द्वारा बहुमंजिला इमारत बनाकर बेघर स्लम परिवारों को आवास उपलब्ध करायेगा. नप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बसे स्लम परिवारों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की दिशा में नगर पर्षद व अनुमंडल प्रशासन को मुश्किलें बनी थी. लेकिन, नगर विकास विभाग द्वारा स्व-स्थान पूर्णविकास के लिए किसी भी सरकारी जमीन का उपयोग कर बेघर स्लम लोगों के लिए भवन बनाकर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश मिलते ही राह आसान हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




