शाॅर्ट सर्किट से दर्जनों उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जले, गुस्सा

Published at :06 Dec 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
शाॅर्ट सर्किट से दर्जनों उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जले, गुस्सा

विभाग की लापरवाही से लगा हजारों का चुना चौसा : विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चौसा में शाॅर्ट सर्किट से दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गये. बताया जा रहा है कि चौसा में विगत एक सप्ताह से लो हाइ वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. इसकी शिकायत भी […]

विज्ञापन

विभाग की लापरवाही से लगा हजारों का चुना

चौसा : विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते चौसा में शाॅर्ट सर्किट से दर्जनों उपभोक्ताओं के घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गये. बताया जा रहा है कि चौसा में विगत एक सप्ताह से लो हाइ वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. इसकी शिकायत भी विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से की गयी,
परंतु विभाग द्वारा इस समस्या को ठीक नहीं किया गया. सोमवार की सुबह चौसा में कही शाॅर्ट सर्किट से दर्जनों घरों में हजारों की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जल गयीं. शाॅर्ट सर्किट से हृदयनरायण पाठक, लालू प्रसाद, मुरली लाल, अरविंद कुमार, दधीबन कुम्हार आदि दर्जनों विद्युत उपभोक्ताओं का टीवी, आयरन, एलइडी लाइटें जल गयीं. उपभोक्ताओं ने बताया कि अगर विभाग समय से समुचित ढंग से विद्युत आपूर्ति का संचालन कराता, तो विद्युत उपकरण नहीं जलते.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन