कोहरे से ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक, यात्री हलकान

Published at :05 Dec 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे से ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक, यात्री हलकान

बक्सर में बढ़ी ठंड, लेकिन कुहासों से मिली राहत बक्सर : उत्तर भारत में हुए कोहरे ने ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है़ आये दिन कोहरे की वजह से कई ट्रेनें समय से लगभग पंद्रह घंटे से लेकर 26 घंटे तक देरी से चल रही हैं. वहीं, कई वीआइपी ट्रेने अपने निर्धारित समय […]

विज्ञापन

बक्सर में बढ़ी ठंड, लेकिन कुहासों से मिली राहत

बक्सर : उत्तर भारत में हुए कोहरे ने ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है़ आये दिन कोहरे की वजह से कई ट्रेनें समय से लगभग पंद्रह घंटे से लेकर 26 घंटे तक देरी से चल रही हैं. वहीं, कई वीआइपी ट्रेने अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन पर आ रही है़ं ट्रेनों के लेट होने से आये दिनों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ वहीं, यात्रियों की मानें तो रेलवे की तरफ से ठंड के दिनों में स्टेशन पर कोई व्यवस्था नहीं की गयी है़
लोग समय से पहले ही ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर आ जा रहे है़ं लेकिन, उनके बैठने और रहने के लिए कोई व्यवस्था रेलवे की तरफ से नहीं की गयी है़ सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और वृद्धों के साथ हो रही है़ वहीं, रेलवे ने सभी लोगों से बच्चों के दूध और ठंड से बचने के लिए कपड़े लेकर स्टेशनों पर आने के लिए यात्रियों से अनुरोध किया है़ रेलवे सूत्रों ने बताया कि सभी स्टेशन प्रबंधकों को यात्रियों के लिए ठंड की व्यवस्था करने को कहा गया है़ उल्लेखनीय है कि रविवार को शहर में कोहरे का कोई असर नहीं रहा. सुबह से ही धूप खली रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी नहीं हुई, लेकिन हवाओं में नमी बढ़ गयी है. वहीं, देर शाम से ग्रामीण इलाकों में शीतलहर शुरू हो गयी.
डाउन में लेट हुई ट्रेनें :
पंजाब मेल26 घंटे
महानंदा एक्सप्रेस25 घंटे
तूफान एक्सप्रेस21 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस19 घंटे
गरीब रथ17 घंटे
मगध एक्सप्रेस14 घंटे
ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस12 घंटे
अपर इंडिया 8 घंटे
विभूति एक्सप्रेस2 घंटे
अप में में लेट हुई ट्रेनें :
हिमगिरी 25 घंटे
पंजाब मेल 3 घंटे
विभूति एक्सप्रेस2 घंटे
ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस6 घंटे
बैरकपुर झांसी 2 घंटे
तूफान1 घंटे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन