चार डिफॉल्टर पैक्स अब खरीद सकेंगे धान

Published at :04 Dec 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
चार डिफॉल्टर पैक्स अब खरीद सकेंगे धान

प्रखंडों में प्रतिनियुक्त हुए नोडल पदाधिकारी व कार्यपालक सहायक किसानों का होगा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन बक्सर : नावानगर के वैना, चौगाईं के नचाप व राजपुर के नागपुर व देवड़िया पंचायत के किसानों के लिए अच्छी खबर है. उक्त पंचायतों के पैक्स अब धान की खरीद कर सकेंगे. बताते चलें कि उक्त चारों पैक्स पूर्व में डिफॉल्टर […]

विज्ञापन

प्रखंडों में प्रतिनियुक्त हुए नोडल पदाधिकारी व कार्यपालक सहायक

किसानों का होगा नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
बक्सर : नावानगर के वैना, चौगाईं के नचाप व राजपुर के नागपुर व देवड़िया पंचायत के किसानों के लिए अच्छी खबर है. उक्त पंचायतों के पैक्स अब धान की खरीद कर सकेंगे. बताते चलें कि उक्त चारों पैक्स पूर्व में डिफॉल्टर घोषित किये गये थे. साथ ही, इनके ऊपर जिला प्रशासन की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. इसके कारण उन्हें धान खरीद की स्वीकृति नहीं दी गयी थी, लेकिन शुक्रवार को उक्त पैक्स ने अपने हिस्से की बकाया राशि को-ऑपरेटिव बैंक में जमा कर दिया. इसके बाद उन्हें धान खरीद की स्वीकृति देने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार ने विभाग से परामर्श मांगा है.
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 142 पंचायत हैं. उल्लेखनीय है कि धान खरीदारी में पारदर्शिता बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इस बार कड़े कदम उठाये थे. इसके तहत डिफाॅल्टर, गड़बड़ी करनेवाले, 31 मार्च, 2015 तक ऑडिट नहीं करानेवाले पैक्स को खरीदारी से दूर रखा गया था. इसी का नतीजा यह हुआ कि जिले में 142 पैक्सों में मात्र 89 पैक्सों को ही धान खरीदने की अनुमति दी गयी थी.
प्रतिनियुक्त हुए नोडल पदाधिकारी व कार्यपालक सहायक : किसानों को धान विक्रय में परेशानी न हो इसके लिए विभाग ने प्रत्येक प्रखंड में नोडल पदाधिकारी व कार्यपालक सहायक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. केसठ, चक्की व नावानगर में कार्यपालक सहायक नियुक्त नहीं किये गये हैं, लेकिन सोमवार तक यहां भी कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति हो जायेगी. इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार ने कहा कि किसानों के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे किसानों को परेशानी नहीं होगी. वहीं, इसके लिए प्रखंडों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन