पच्चीस हजार का इनामी रवींद्र राजभर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पच्चीस हजार रुपये का इनामी अपराधी रवींद्र राजभर को पटना एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार रवींद्र पर लगभग एक दर्जन मामले बक्सर समेत अन्य जिलों को दर्ज हैं. रवींद्र इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव का रहनेवाला है़ पुलिस के लिए रवींद्र सिरदर्द बना था़ सरकार ने उसपर […]
विज्ञापन
बक्सर : पच्चीस हजार रुपये का इनामी अपराधी रवींद्र राजभर को पटना एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया़ गिरफ्तार रवींद्र पर लगभग एक दर्जन मामले बक्सर समेत अन्य जिलों को दर्ज हैं. रवींद्र इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव का रहनेवाला है़ पुलिस के लिए रवींद्र सिरदर्द बना था़
सरकार ने उसपर पच्चीस हजार रुपये का इनाम रखा था़ जानकारी के अनुसार पटना एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पच्चीस हजार रुपये का इनामी रवींद्र कुमार राजभर अपने गांव चिलहर में छिपा हुआ है़ एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रवींद्र कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया़ एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाने को दे दिया़ पुलिस सूत्रों के अनुसार इनामी कुख्यात रवींद्र कुमार राजभर पर इटाढ़ी थाने में तीन, डुमरांव थाने में दो, राजपुर, मुफस्सिल, बक्सर थाना में एक-एक मामले दर्ज है़ वहीं आरा जिले के चांदी थाने में एक मामला दर्ज है़
एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इसकी सूचना मिली है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता़ उन्होंने बताया कि उसपर कितने मामले हैं अभी जांच की जा रही है़ अन्य जिलों से भी मांग की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




