एक से 24 घंटे विलंब से चली ट्रेनें

बक्सर : बढ़ती ठंड व कुहासों ने जैसे ट्रेनों के परिचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दी है. इस कारण लगाता तीसरे दिन बुधवार को भी दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित बक्सर स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट रहीं. डाउन में आधा दर्जन ट्रेन समेत अप में भी कई ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्रियों को […]
बक्सर : बढ़ती ठंड व कुहासों ने जैसे ट्रेनों के परिचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दी है. इस कारण लगाता तीसरे दिन बुधवार को भी दानापुर-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित बक्सर स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट रहीं. डाउन में आधा दर्जन ट्रेन समेत अप में भी कई ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही. बुधवार को ट्रेनों के परिचालन का यह हाल है
कि ट्रेन एक घंटे से लेकर 24 घंटे तक लेट आयी हैं. डाउन में तूफान एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, मगध एक्सप्रेस, दिल्ली-सिआलदह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हैं. वहीं, अप में ब्रह्मपुत्र मेल, गरीब रथ एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें लेट चलीं. ट्रेनों के लेट परिचालन से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में कुहासों का कहर और बढ़ेगा. इसके कारण ट्रेनों के परिचालन में और भी परेशानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




