आज से खुल जायेगा कटहिया पुल

Published at :08 Oct 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
आज से खुल जायेगा कटहिया पुल

डायर्वसन रहने से पुल पर नहीं बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव बक्सर : हर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. ज्योति प्रकाश चौक स्थित कटहिया पुल आज से पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा. पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के अनुसार इस पुल को अभी केवल पैदल यात्रियों के लिए खोला जा रहा है. शहर में […]

विज्ञापन
डायर्वसन रहने से पुल पर नहीं बढ़ेगा ट्रैफिक का दबाव
बक्सर : हर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. ज्योति प्रकाश चौक स्थित कटहिया पुल आज से पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया जायेगा. पीडब्ल्यूडी के सूत्रों के अनुसार इस पुल को अभी केवल पैदल यात्रियों के लिए खोला जा रहा है. शहर में नवरात्र को लेकर काफी भीड़ जुटती है. इस पुल पर आवागम शुरू होने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इस बाबत पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कि पुल को फिलहाल पैदल यात्रियों के लिए आवागम शुरू किया जायेगा. क्योंकि पुल पर अभी कुछ काम शेष रह गये हैं. इस पर छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन शुरू नहीं किया जा रहा है. सात दिनों के बाद पुल पर वाहनों का परिचालन भी शुरू किया जायेगा. डायर्वसन हटाये जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि डायर्वसन काफी मजबूत बनाया गया है. दोनों डायर्वसन को रहने दिया जाये.
इसे अभी नहीं हटाया जाना चाहिए. डायर्वसन रहने से पुल पर ट्रैफिक का दबाव नहीं होगा. इसके लिए डीएम रमण कुमार से बातचीत की जायेगी.
दशहरा व मुहर्रम को लेकर दुरुस्त हुईं सड़कें : दशहरा व मुहर्रम को लेकर को लेकर शहर की सड़कें चकाचक हुईं. इस बाबत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कटहिया पुल व रामरेखा घाट के पास सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है. रामरेखा घाट के पास अतिक्रमण हटा कर वहां ईंट सोलिंग की जा रही है. वहीं, डायवर्सन पर धूल को लेकर पिचिंग का काम किया जायेगा. एक-दो दिनाें के अंदर पूरी सड़कें चकाचक हो जायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन