चार से नौ घंटे लेट से चल रही हैं महत्वपूर्ण ट्रेनें

बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली ट्रेनें इन दिनों समय के मामले में बेपटरी पर हो गयी हैं. बक्सर स्टेशन से गुजरनेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रोजाना घंटों लेट चल रही हैं. स्थित ये है कि सुबह की ट्रेन रात में पहुंच रही है. ट्रेनों के परिचालन में देर होने से यात्रियों को काफी परेशानी […]
बक्सर : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड से होकर गुजरनेवाली ट्रेनें इन दिनों समय के मामले में बेपटरी पर हो गयी हैं. बक्सर स्टेशन से गुजरनेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रोजाना घंटों लेट चल रही हैं. स्थित ये है कि सुबह की ट्रेन रात में पहुंच रही है. ट्रेनों के परिचालन में देर होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
गुरुवार को कई महत्वपूर्ण ट्रेनें करीब चार घंटे से लेकर नौ घंटे तक लेट से बक्सर पहुंचीं. डाउन में जानेवाली महत्वपूर्ण ट्रेन तुफान एक्सप्रेस करीब नौ घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची. वहीं, गरीब रथ अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे की देरी से चल रही है. जनसाधारण एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्रा एक्प्रेस लगभग चार घंटे की देरी से चल रही हैं. वहीं, अप में जानेवाली ट्रेनों का भी वही हाल है.
अमृतसर जानेवाली पंजाब मेल और कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस अपने निधार्रित समय से करीब सात घंटे की देरी से चल रही है. ऐसे में जब महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन का यह हाल है, तो बाकी ट्रेनों का क्या हाल होगा, अब आप इससे अंदाजा लगा सकाते हैं. ट्रेनों की लेट लतीफ परिचालन से छोटे-बडे स्टेशनों से यात्रा करनेवाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




