वाच टावर से उपद्रवियों पर नजर रखेगी पुलिस

Published at :06 Oct 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
वाच टावर से उपद्रवियों पर नजर रखेगी पुलिस

चौकसी. पंडालों व रावण दहन स्थल पर कैमरा लगाने की तैयारी बक्सर/डुमरांव : दुर्गा पूजा और मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को लेकर डुमरांव शहर में तीन वाच टावर बनाये जायेंगे. इसके साथ ही तीन कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये पूजा-पंडालों, रावण दहन स्थल व प्रमुख चौराहों पर […]

विज्ञापन

चौकसी. पंडालों व रावण दहन स्थल पर कैमरा लगाने की तैयारी

बक्सर/डुमरांव : दुर्गा पूजा और मुहर्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को लेकर डुमरांव शहर में तीन वाच टावर बनाये जायेंगे. इसके साथ ही तीन कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये पूजा-पंडालों, रावण दहन स्थल व प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में शामिल हुए. अध्यक्षता एसडीओ प्रमोद कुमार ने की. इस दौरान दुर्गा पूजा, मुहर्रम समिति के सदस्यों, बीडीओ, सीओ, सभी थानाध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
मौके पर एसडीओ ने डीएम को बताया कि शहर में पूजा को लेकर भीड़ बढ़ जाती है. लोगों की सुरक्षा व विधि-व्यवस्था के संधारण के लिये शहर के तीन स्थानों पर वाच टावर बनाये जायेंगे. इसके लिये स्थानों का चयन किया जा चुका है. शहर के राज अस्पताल, एसबीआइ बैंक व राजगढ़ चौक के पास वाच टावरों का निर्माण किया जायेगा.
11 अक्तूबर को राज हाइ स्कूल के खेल मैदान में रावण पुतला दहन का आयोजन होगा. इस दौरान डीएम रमण कुमार ने दुर्गा पूजा व मुहर्रम को आपसी सौहार्द से मनाने की अपील की. उन्होंने 12 अक्तूबर को सभी दुर्गा पूजा समिति 3 बजे तक हर हाल में प्रतिमा का विसर्जन करने का निर्देश दिया. कहा कि उक्त तिथि को शाम 6 बजे से मुहर्रम का जुलूस निकाला जायेगा. जिसको लेकर प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी. मौके पर डीएसपी केपी सिंह, डीसीएलआर अजीत कुमार, चेयरमैन मोहन मिश्रा, सर्किल इंस्पेक्टर, एसएस ठाकुर सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रहे संवेदनशील : बैठक में एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पूजा के दौरान सभी पूजा समितियां महिलाओं व लड़कियों के सुरक्षा को लेकर संवेदनशील रहेंगे. विधि व्यवस्था को लेकर शहर के अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जायेंगे. जहां से विधि-व्यवस्था का नियंत्रण होगा. साथ ही, लोगों की सुरक्षा व सहयोग के लिये जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी. भीड़-भाड़ के इलाकों में महिला पुलिस की भी तैनाती की जायेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके. इसके अलावा पुलिस के जवान भीड़ में सादे लिबास में रहेंगे, जो मनचलों पर नजर रखेंगे. पूजा के दौरान किसी प्रकार का उपद्रव पैदा करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी पूजा समिति 24 घंटे सतर्क रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन