लूट के दौरान अपराधियों ने किसान को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2016 3:24 AM (IST)
विज्ञापन

घात लगाये बैठे अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जख्मी किसान पटना रेफर इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस इटाढ़ी/नावानगर : लूट का विरोध करने पर हथियार बंद अपराधियों ने किसान को गोली मार कर जख्मी कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना सिकरौल […]
विज्ञापन
घात लगाये बैठे अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, जख्मी किसान पटना रेफर
इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
इटाढ़ी/नावानगर : लूट का विरोध करने पर हथियार बंद अपराधियों ने किसान को गोली मार कर जख्मी कर दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना सिकरौल थाना क्षेत्र की है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी राजगृह मिश्रा अपने भतीजा धर्मेंद्र मिश्रा के साथ शनिवार को बैकुंठपुर गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान नारा पुल के पास घात लगाये बैठे अपराधियों ने किसान को लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने राजगृह मिश्रा को गोली मार कर जख्मी कर दिया. किसी तरह उनके भतीजे ने भाग कर अपनी जान बचायी.
इस दौरान अपराधियों ने कुछ पैसे और मोबाइल तथा चेन छीन कर फरार हो गये. किसान को गोली दाहिने हाथ में लगी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर जख्मी राजगृह मिश्रा के बयान पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. इसके साथ ही नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




