डाक विभाग की खुली एटीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : भारतीय डाक विभाग, भोजपुर प्रमंडल के द्वारा शुक्रवार को बक्सर स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम का उद्घाटन एवं डाक जीवन बीमा सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने किया. इस दौरान नगर पर्षद की मुख्य पार्षद शकुंतला देवी और बिहार डाक परिमंडल के सहायक […]
विज्ञापन
बक्सर : भारतीय डाक विभाग, भोजपुर प्रमंडल के द्वारा शुक्रवार को बक्सर स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम का उद्घाटन एवं डाक जीवन बीमा सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने किया. इस दौरान नगर पर्षद की मुख्य पार्षद शकुंतला देवी और बिहार डाक परिमंडल के सहायक निदेशक राजदेव प्रसाद मौजूद थे. मौके पर सांसद ने कहा कि अब पूरे भारतवर्ष के सीबीएस डाकघरों के बचत बैंक खाताधारी 24 घंटे बक्सर प्रधान डाकघर स्थित एटीएम से अपनी रकम निकाल सकते हैं. यह भारतीय डाक विभाग की बैंकिंग के क्षेत्र में सराहनीय पहल है.
समारोह में भोजपुर प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएन सिंह, सहायक डाक अधीक्षक किशोर कुमार, डाक निरीक्षक सुनील कुमार, शंभु कुमार, श्री निवास, नीतिश कुमार, केशव लाल, अनिल कुमार, शैलेंद्र पासवान व अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




