मिल्लू हत्याकांड. मुख्य आरोपित फादर चौधरी व हरेंद्र चौधरी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल हथियार व नौ कारतूस बरामद बक्सर/डुमरांव : बसपा नेता व पूर्व जिला पार्षद मिल्लू चौधरी की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हरेंद्र चौधरी व सुरेश चौधरी उर्फ फादर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार […]
विज्ञापन
हत्या में इस्तेमाल हथियार व नौ कारतूस बरामद
बक्सर/डुमरांव : बसपा नेता व पूर्व जिला पार्षद मिल्लू चौधरी की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपित हरेंद्र चौधरी व सुरेश चौधरी उर्फ फादर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किये गये हैं. बरामद हथियार में एक देसी राइफल, दो कट्टा, नौ जिंदा कारतूस व एक खोखा शामिल हैं. गिरफ्तार हरेंद्र चौधरी व फादर चौधरी बगेन गोला थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के रहने वाले हैं.
दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ में दोनों ने पुरानी अदावत व चुनावी रंजिश में हत्या करने की बात कही है. इसकी जानकारी एसपी उपेंद्र शर्मा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि कुख्यात हरेंद्र चौधरी व फादर चौधरी किसी घटना को अंजाम देनी रणनीति बना रहे हैं. इसके आधार पर डीएसपी केपी सिंह के नेतृत्व में बगेन थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ वरुणा गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में उनके घर से एक देसी राइफल, देसी बंदूक जैसा दिखने वाला दो कट्टा, नौ जिंदा कारतूस व एक खोखा जब्त किया गया.
एसपी ने बताया कि मिल्लू चौधरी व फादर चौधरी के बीच काफी दिनों से अदावत चल रही थी. बाद में चुनाव को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हो गया. वहीं हथियार बरामदगी के मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है. प्रेस कांफ्रेंस में डुमरांव के डीएमसपी कमलापति सिंह व बगेन गोला थानाध्यक्ष दीपक राव शामिल थे.
हरेंद्र ने मिल्लू को मारी थी तीन गोली : कुख्यात हरेंद्र चौधरी ने अपने हाथों से बसपा नेता व पूर्व जिला पार्षद को गोली मारी थी. इसका खुलासा एसपी उपेंद्र शर्मा ने हरेंद्र चौधरी व फादर चौधरी से पूछताछ के बाद की. चुनावी रंजिश को लेकर बसपा नेता काफी दिनों से हरेंद्र व फादर के निशाने पर थे. इस बीच 30 अप्रैल को दोनों को सूचना मिली कि बसपा नेता बरात में जा रहे हैं. उसके बाद दोनों ने हत्या की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया. इस दौरान हरेंद्र ने अपने हाथों से बसपा नेता को तीन गोली मारी थी. इस मामले में हरेंद्र चौधरी सहित चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी थी.
बेताज बादशह बन गये थे फादर व हरेंद्र
कुख्यात फादर उर्फ सुरेश चौधरी व हरेंद्र चौधरी अपराध की दुनिया में बेताज बादशाह बनते जा रहे थे. दोनों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा होता जा रहा था. इनके खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं. एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि फादर चौधरी पर बगेन गोला थाना में आधा दर्जन मामले हैं, जिसमें चार हत्या के मामले हैं. वहीं हरेंद्र चौधरी पर हत्या व हत्या के प्रयास के सात मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




