आज से उठेगा डोर-टू-डोर कचरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

चेयरमैन करेंगी उद्घाटन कचरा उठाव का कार्य वार्ड 28 से होगा शुरू बक्सर : नगर की सफाई की जिम्मा निजी हाथों में दी गयी है, ताकि शहर को साफ-सथुरा रखा जा सके. कचरा उठाव का कार्य सुबह से ही शुरू हो जायेगा. एजेंसी के सफाई कर्मी घर-घर पहुंच कर कचरा का उठाव करेंगे. शुक्रवार को […]
विज्ञापन
चेयरमैन करेंगी उद्घाटन
कचरा उठाव का कार्य वार्ड 28 से होगा शुरू
बक्सर : नगर की सफाई की जिम्मा निजी हाथों में दी गयी है, ताकि शहर को साफ-सथुरा रखा जा सके. कचरा उठाव का कार्य सुबह से ही शुरू हो जायेगा. एजेंसी के सफाई कर्मी घर-घर पहुंच कर कचरा का उठाव करेंगे. शुक्रवार को यह कार्य वार्ड 28 से शुरू होगा. कार्य के शुभारंभ का उद्घाटन सुबह नौ बजे चेयरमैन शकुंतला देवी करेंगी. इस अवसर पर एजेंसी के कर्मचारियों को विधिवत कार्य को बेहतर संचालन के लिए नसीहत भी दी जायेगी, ताकि कचरा उठाव को लेकर किसी भी तरह की शिकायत न मिले. शुभारंभ के इस अवसर पर नगर पर्षद के पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि कचरा उठाव की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से एक अक्तूबर से शुरू हो जायेगी. यानी नगर के 34 वार्डों में यह व्यवस्था एक साथ लागू होगी.
वहीं, नगर की सड़कों व नालियों की सफाई का जिम्मा नगर पर्षद के कर्मचारियों को दिया गया है. यानी सफाई का पूरा कार्य दो भागों में बंटा गया है. एजेंसी को यह जिम्मा चार लाख 75 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से दिया गया है. उपमुख्य पार्षद इफ्तेखार अहमद ने बताया कि यह व्यवस्था जनता की सुविधा को ध्यान में रख कर की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




