नाबालिग के साथ दुष्कर्म बच्ची हुई बेहोश, प्राथमिकी

Published at :15 Sep 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म बच्ची हुई बेहोश, प्राथमिकी

घटना के बाद से आरोपित फरार बकरीद का भोज खाकर पड़ोसी के यहां से लौट रही थी बच्ची कृष्णाब्रह्म : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव में नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और अपने उम्र से 10 साल छोटी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग […]

विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपित फरार

बकरीद का भोज खाकर पड़ोसी के यहां से लौट रही थी बच्ची
कृष्णाब्रह्म : कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव में नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी और अपने उम्र से 10 साल छोटी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग खून से लथपथ होकर बेहोश हो गयी, तो युवक ने उसी हाल में छोड़ कर फरार हो गया. बच्ची के परिजनों के बयान पर गांव के ही मंसूर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के बाद से ही युवक फरार बताया जाता है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है
इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बकरीद की शाम पीड़िता अपने पड़ोसी इसराइल मियां के यहां भोज करने अपने दो भाइयों के साथ गयी थी. घर लौटने के वक्त मंसूर मियां बच्ची को अगवा कर एक खंडहर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग जब तक पहुंचते युवक फरार हो चुका था. बच्ची खून से लथपथ बेहोश हो खंडहर में पड़ी हुई थी. इस घटना के बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन