कच्ची सड़क पर रहता है जलजमाव

Published at :15 Sep 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
कच्ची सड़क पर रहता है जलजमाव

शहर का वार्ड नंबर 31 में शहर के बीचों-बीच है. प्रभात खबर की टीम जब वार्ड 31 में पहुंची, तो लोगों ने संवाददाता से नाली, गली, लाइट और राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की. इसके साथ ही लोगों ने यह भी माना कि वार्ड में बहुत सारा काम भी हुआ, पर अभी कई काम […]

विज्ञापन

शहर का वार्ड नंबर 31 में शहर के बीचों-बीच है. प्रभात खबर की टीम जब वार्ड 31 में पहुंची, तो लोगों ने संवाददाता से नाली, गली, लाइट और राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की. इसके साथ ही लोगों ने यह भी माना कि वार्ड में बहुत सारा काम भी हुआ, पर अभी कई काम बाकी हैं, जिसे पूरा कर दिया जाये, तो वार्ड सुंदर बन जायेगा.

बक्सर : वार्ड नंबर 31 शहर के बीचों-बीच है. इस वार्ड में खलासी मुहल्ला और सोहनीपट्टी का कुछ इलाका पड़ता है. वार्ड की आबादी करीब पांच हजार है और वोटर 22 सौ हैं. यह स्लम बस्ती के रूप में जाना जाता है. यहां गरीब तबके के लोग काफी हैं. यह पिछड़े इलाकों में एक है. इस वार्ड की मुख्य समस्या शौचालय निर्माण की है. गरीब और दलित बस्ती होने के कारण यहां के अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है, लेकिन इस बार केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत कई घरों में शौचालय बनाने का काम भी हुआ है. वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हिरामन पासवान बताते हैं कि उनके इस वार्ड में करीब 90 लोगों के घरों में शौचालय नहीं है, जिनमें से 19 लोगों के घरों में शौचालय का निर्माण करा दिया गया और अभी 70 घरों के लिए नगर पर्षद में आवेदन दिया गया है.वार्ड में बारह कच्ची सड़कों का निर्माण भी कराया गया है.
हालांकि खलासी मुहल्ला स्थित पानी टंकी के पास से काली मंदिर जानेवाला रास्ता काफी खराब है. बारिश होने पर यहां अक्सर जलजमाव हो जाता है. वार्ड पार्षद बताती हैं कि सामुदायिक भवन के पीछे से रास्ता है, लेकिन अभी नहीं बन पाया है. वहीं, सोहनीपट्टी जानेवाले रास्ते में भी जलजमाव की स्थिति है, यहां नाली निर्माण के लिए योजना चली गयी है, जिसका शीघ्र ही निर्माण होगा. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत यहां कई परिवार वंचित हैं. वहीं, वार्ड में एलइडी लाइट भी लगी है. हालांकि कुछ जगहों पर तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी है, जिससे अंधेरा रहता है. लोग बताते हैं कि वार्ड में कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबीन भी लगा है, जिससे कूड़ा फेंकने में कोई परेशानी नहीं होती है. वार्ड में अभी कई योजनाओं पर कार्य चल रहा है.
वार्ड नंबर 31 में कच्ची सड़क पर कीचड़ और गंदगी.
वार्ड में शौचालय की कमी से है परेशानी
पेंशन नहीं मिलती है. इसके लिए कई बार आवेदन दिया गया, पर अब तक कुछ नहीं हुआ. पेंशन मिलती, तो बुढ़ापे का सहारा होता, लेकिन कोई नेता जी ध्यान नहीं देते.
राम प्यार राम
पांच सालों में कुछ काम हुए हैं, पर अभी बहुत काम बाकी हैं, जिसे पूरा करना होगा. तभी यह वार्ड सुंदर बन पायेगा. राशन कार्ड कई लोगों का नहीं बन पाया है, जो बनना चाहिए.
सिकंदर राम
जलनिकासी को लेकर कई जगहों पर समस्या है. इसके लिए काम होना चाहिए. कई घरों में शौचालय भी नहीं है, जिसे बनवाने की जरूरत है. इस दिशा में पहल होनी चाहिए.
बबलु कुमार
शीघ्र पूरा होगा काम
वार्ड में पांच सालों में बारह कच्ची गलियों का निर्माण कराया गया है. फिर भी अभी कुछ काम शेष हैं, जिन्हें पूरा करना है और लगातार कई योजनाओं पर काम चल रहा है. हर घर में शौचालय हो. वार्ड साफ-सुथरा रहे यह पूरा प्रयास रहता है. इस दिशा में कार्य भी चल रहा है.
बसमतिया देवी, वार्ड पार्षद
नगर पर्षद को नालियों की नियमित सफाई पर ध्यान देना चाहिए. इंदिरा आवास के तहत यहां मकान बनना चाहिए, लेकिन नहीं बना है. सफाई होती है और कोई समस्या नहीं है.
सुदमिया देवी
वार्ड में हर जगह एलइडी लाइट लगी होनी चाहिए, लेकिन नहीं लग पायी है. ऐसे में कुछ जगहों पर अंधेरा रहता है. यदि सभी जगह लग जाती, तो बेहतर होता़
दुर्गावती देवी
शौचालय के लिए आवेदन दिया गया है, पर अब तक नहीं बना है. शौचालय बन जाता तो बेहतर होता. इस दिशा में तेजी से नगर पर्षद को काम करना चाहिए.
ललीता देवी
आज वार्ड 32 में
प्रभात खबर वार्ड स्कैन की टीम आज वार्ड नंबर 32 में. पहुंचेगी, आपकी जो भी समस्या हो उसे खुल कर टीम के साथ शेयर करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन