यात्रियों से भरा ऑटो पलटा आधा दर्जन लोग जख्मी

Published at :15 Sep 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों से भरा ऑटो पलटा आधा दर्जन लोग जख्मी

चौगाईं : यात्रियों से खचाखच भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.घटना के वक्त ऑटो यात्रियों के लेकर चौगाईं जा रहा था. इस हादसे में ऑटो में बैठे आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां एक की स्थिति को […]

विज्ञापन

चौगाईं : यात्रियों से खचाखच भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.घटना के वक्त ऑटो यात्रियों के लेकर चौगाईं जा रहा था. इस हादसे में ऑटो में बैठे आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार मुरार थाना के अंतर्गत कोरानसराय बगेन मुख्य मार्ग पर बनजरियां गांव के समीप यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया. मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि चालक मोबाइल पर बात कर रहा था. इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ.

हादसे में ये लोग हुए जख्मी, एक की हालत गंभीर : हादसे में ऑटो सवार कसिया गांव निवासी पूनम देवी उनके पति त्रिलोकीनाथ चौबे, पांडेयपुर निवासी सुमन कुमारी, गीता देवी, महेंद्र दुबे, आलम मेदनीपुर निवासी मजहर आलम सहित सात लोग जख्मी हो गये. जहां पूनम देवी की हालत गंभीर बतायी जाती है. चिकित्सकों ने पूनम की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत पीएचसी पहुंचाया. पुलिस घटनास्थल से ऑटो को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन