उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी गैस सिलिंडर

Published at :13 Sep 2016 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी गैस सिलिंडर

सभी सिलिंडरों की बदली जायेगी सील, होगी टेंपर्ड प्रूफ सील उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, इस्तेमाल होगा सुरक्षित बक्सर : घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस साल ऐसे पारदर्शी रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करायेगा. जिसमें लीकेज होने, आग लगने या फटने की समस्या नहीं […]

विज्ञापन

सभी सिलिंडरों की बदली जायेगी सील, होगी टेंपर्ड प्रूफ सील

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, इस्तेमाल होगा सुरक्षित
बक्सर : घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस साल ऐसे पारदर्शी रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करायेगा. जिसमें लीकेज होने, आग लगने या फटने की समस्या नहीं होगी. सिलिंडर में पुरानी सील की जगह अब नये प्रकार की सील लगी होगी, जिससे यदि कोई आपके सिलिंडर में से गैस निकलेगा, तो पता चल जायेगा. अगर सब कुछ सही रहा,
तो अगले साल तक सभी गैस कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को पारदर्शी रसोई गैस सिलिंडर देंगी. विभागीय सूत्रों के अनुसार पारदर्शी रसोई गैस सिलिंडर की सिक्युरिटी करीब 2400-2450 रुपये होगी. पुराने उपभोक्ता 950 से 1000 रुपये अतिरिक्त देकर पुराने सिलिंडर को बदल कर पारदर्शी सिलिंडर ले सकेंगे. संभवत: वर्ष 2017 के अक्तूबर माह तक उपभोक्ताओं को पारदर्शी सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जायेगा.
सभी सिलिंडरों की बदली जायेगी सील : मंत्रालय के निर्देशानुसार गैस उपभोक्ताओं को साल भर में पारदर्शी सिलिंडर उपलब्ध करायेगा. इसके बाद मंत्रालय सभी गैस एजेंसियों द्वारा सप्लाइ किये जानेवाले सिलिंडरों की सील बदलेगा. इससे गैस की रिफिलिंग व सिलिंडरों की कालाबाजारी पर पूर्णत: रोक लगायी जा सकती है.
टेंपर्ड प्रूफ होगी सील : जल्द ही एचसीपीएल एवं बीपीसीएल गैस कंपनी द्वारा जिले में नयी सील लगे सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. टेंपर्ड प्रूफ सील में खास तरीके के प्लास्टिक का उपयोग किया जायेगा. सील पर विशेष प्रकार के होलोग्राम की पट्टी लगायी जायेगी. सिलिंडर के पूरे नोजल को कवर करती है. यह एक बार सिलिंडर पर लग गयी, तो पूरी तरह फिट हो जाती है. खोलने-निकालने की कोशिश करने पर यह सील टूट जायेगी, जिसे दोबारा नहीं लगाया जा सकता है.
निकालने पर चटक जायेगी नयी सील : पुरानी सील की जगह नयी प्लास्टिक सील ऐसी होगी, जिसे निकालने पर चटक जायेगी. अभी पुरानी सील की प्लास्टिक इतनी पतली नरम होती है कि अगर इस पर गरम पानी डाला जाये, तो यह फैल जाती है, जिसे निकाल कर अवैध रिफिलिंग करनेवाले सिलिंडरों में भरी गैस को निकालने के बाद सील को ज्यों-का-त्यों लगा देते हैं. इससे उपभोक्ता को पता नहीं लग पाता है कि सिलिंडर से गैस निकली है या नहीं.
नयी सील लगाने के बाद अगर सील से जरा भी छेड़छाड़ की गयी, तो वह चटक जायेगी और दुबारा नहीं जुड़ेगी. नयी रसोई गैस सिलिंडर के आ जाने उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी. गैस की कमी, वजन चेक करने के साथ-साथ धड़ल्ले से कालाबाजारी पर विराम लगेगा. इससे सबसे ज्यादा फायदा उपभोक्ताओं को ही मिलेाग. इसके अलावा घरेलू गैस पहले के मुकाबले इस्तेमाल में भी काफी सुरक्षित होगा.
विभाग को अब तक नहीं मिली है गाइड लाइन
इस संबंध में सूचना मिली है कि उपभोक्ताओं को टेंपरप्रूफ सिलिंडर दिया जायेगा, मगर इसका गाइड लाइन विभाग से अब तक प्राप्त नहीं हुई है. गाइड लाइन प्राप्त होते ही, एजेंसियों को उपभोक्ताओं को देने के लिए दबाव दिया जायेगा. इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत होगी.
शिशिर कुमार मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन