ईंट भट्ठा को पुलिस ने किया सील

Published at :13 Sep 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
ईंट भट्ठा को पुलिस ने किया सील

बक्सर : अपराधियों को सह देनेवालों के खिलाफ बक्सर पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. ऐसे लोगों को किसी भी हाल में वो छोड़नेवाली नहीं है. इसके लिए बक्सर पुलिस ने एक कार्य योजना भी तैयार की है. जिस जगह पर अपराध की योजना बनाते अपराधी पकड़े जाते हैं, तो उस जगह […]

विज्ञापन

बक्सर : अपराधियों को सह देनेवालों के खिलाफ बक्सर पुलिस ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. ऐसे लोगों को किसी भी हाल में वो छोड़नेवाली नहीं है. इसके लिए बक्सर पुलिस ने एक कार्य योजना भी तैयार की है. जिस जगह पर अपराध की योजना बनाते अपराधी पकड़े जाते हैं, तो उस जगह की पूरी तरह से वेरिफिकेशन होगी और उसकी जांच की जायेगी कि इसके पहले यहां से अपराध की योजना बनाते कितने अपराधी पकड़े गये हैं.

हाल के दिनों में अपराध की योजना बनाते एक ईंट भट्ठे से पुलिस ने चार अपराधियों को पकड़ा था. पुलिस ने इस ईंट भट्ठा को सील कर दिया है. इस संबंध में एसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.बता दें कि पुलिस जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई करने की मूड में है. जिले में अपराधियों की धर-पकड़ से एसपी सख्ती के मूड में आ गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन