साइकिल यात्रा कर लोगों को दिया एकता का संदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2016 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रह्मपुर : शनिवार की देर शाम भोजपुर संभाग के आरएसएस के स्वयंसेवकों ने आरा से साइकिल से चल कर ब्रह्मपुर पहुंचे.साइकिल यात्रा का नेतृत्व आरा स्वयंसेवक संघ के वरीय सदस्य चंदन ओझा कर रहे थे़ वहीं, बक्सर के स्वयंसेवक भी पहुंचे थे. साइकिल से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्वयंसेवकों का स्वागत प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी […]
विज्ञापन
ब्रह्मपुर : शनिवार की देर शाम भोजपुर संभाग के आरएसएस के स्वयंसेवकों ने आरा से साइकिल से चल कर ब्रह्मपुर पहुंचे.साइकिल यात्रा का नेतृत्व आरा स्वयंसेवक संघ के वरीय सदस्य चंदन ओझा कर रहे थे़ वहीं, बक्सर के स्वयंसेवक भी पहुंचे थे. साइकिल से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्वयंसेवकों का स्वागत प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी मंच के उपाध्यक्ष शंभूनाथ पांडेय एवं शिवजी पांडेय ने किया़ श्री पांडेय ने बताया कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को आरएसएस के प्रति जागरूक करना एवं समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता का संदेश देना है़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही जो देश के हित के बारे में गहराई से सोचता है़ आज देश के नौजवानों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए आरएसएस हर स्तर पर प्रयास कर रहा है, जिससे उनकी तरक्की के साथ-साथ भारत माता की भी सेवा हो सके. स्वयंसेवकों के स्वागत में सतानंद प्रखंड भाजपा अध्यक्ष दिलीप चंद्रवंशी, सतानंद ओझा, सुशील ओझा, राजु वर्मा, सहित सैकड़ों स्वयं सेवक उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




