बकरीद को लेकर 72 स्थान संवेदनशील घोषित, सुरक्षा में तैनात होंगे मजिस्ट्रेट

बक्सर में 33 स्थानों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर विधि-व्यवस्था के लिए संबंधित एसडीओ को किया गया अर्ल्ट बक्सर : ईद-ऊल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिले में प्रशासनिक व पुलिस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में कुल 72 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है. […]
बक्सर में 33 स्थानों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर
विधि-व्यवस्था के लिए संबंधित एसडीओ को किया गया अर्ल्ट
बक्सर : ईद-ऊल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिले में प्रशासनिक व पुलिस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले में कुल 72 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इस बाबत डीएम रमण कुमार ने बताया कि बकरीद को लेकर अकेले शहर में 33 स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है. इनमें टउान थाना अंतर्गत 15, मुफस्सिल थाना अंतर्गत आठ व औद्योगिक थाना क्षेत्र के 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है. इसके अलावा डुमरांव थाना के चार, इटाढ़ी थाना के चार, राजपुर के नौ व धनसोई के 14 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी समेत पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. इसके अलावा नावानगर, ब्रह्मपुर, सिमरी, बगेनगोला थाना क्षेत्रों को अर्ल्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
नियंत्रण कक्ष का गठन
बकरीद को लेकर जिला समेत अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06183-223333 है. कोई भी घटना की सूचना लोग इस नंबर पर दे सकते हैं. सदर अनुमंडल में विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीओ गौतम कुमार (मो. 9473191241) को दी गयी है. वहीं, डुमरांव अनुमंडल का जिम्मा एसडीओ मनोज कुमार (मो. 9473191242) को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




