वनपाल के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मामला कर्मचारी से मारपीट करने का बक्सर : कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज करनेवाले वनपाल टीपी सिंह के खिलाफ पशुरक्षक कर्मचारी मुनीलाल राम ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के खखड़ही के रहनेवाले मुनीलाल राम अपने वेतन की भुगतान के लिए वनपाल टीपी सिंह के घर गया़ अपने वेतन […]
विज्ञापन
मामला कर्मचारी से मारपीट करने का
बक्सर : कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज करनेवाले वनपाल टीपी सिंह के खिलाफ पशुरक्षक कर्मचारी मुनीलाल राम ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है. जानकारी के अनुसार इटाढ़ी प्रखंड के खखड़ही के रहनेवाले मुनीलाल राम अपने वेतन की भुगतान के लिए वनपाल टीपी सिंह के घर गया़ अपने वेतन के लिए मुनीलाल ने टीपी सिंह से कहा, तो टीपी सिंह ने कहा कि तुम अपने एक माह का वेतन घूस दोगे, तो तुम्हारा वेतन दूंगा़ इस पर मुनीलाल ने कहा कि साहब हम गरीब आदमी हैं. हम कहासे आपको इतना पैसा देंगे़ इस बात को लेकर वनपाल टीपी सिंह आग बबुला हो गये और गाली गलौज करने लगे़
जब मुनीलाल ने इसका विरोध किया, तो टीपी सिंह ने मारपीट करने लगे और कपड़ा फाड़ दिये. मुनीलाल ने वनपाल के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गया, तो वहां मौजूद पुलिसवाले ने मामला दर्ज नहीं किया़ तब पशुरक्षक कर्मचारी ने कोर्ट में परिवाद किया़ कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 27 सितंबर तिथि निर्धारित की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




