मारपीट की घटनाओं में महिला समेत आठ जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Aug 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं में महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज बक्सर सदर अस्पताल में किया गया. मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुणा के बिट्ठलपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन […]
विज्ञापन
बक्सर : जिले में बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं में महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज बक्सर सदर अस्पताल में किया गया. मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुणा के बिट्ठलपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये.
इस संबंध में महिला के बयान पर औद्योगि थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ वहीं, सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में अलगू यादव नामक व्यक्ति जख्मी हो गया. साथ ही ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उधुरा गांव में हुई मारपीट में मनोज कुमार पांडेय नामक व्यक्ति जख्मी हो गया. सभी घायलों का इलाज बक्सर सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




