दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित शेरा गिरफ्तार

बक्सर : दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित शेरा को पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के इलाके से शनिवार धर दबोचा. गिरफ्तार शेरा से पुलिस फिलहाल पूछताछ करने में जुटी हुई है. हत्या के बाद से ही शेरा फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर इटाढ़ी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में […]
बक्सर : दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित शेरा को पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के इलाके से शनिवार धर दबोचा. गिरफ्तार शेरा से पुलिस फिलहाल पूछताछ करने में जुटी हुई है. हत्या के बाद से ही शेरा फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर इटाढ़ी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
टीम को जैसे ही नगर थाने इलाके में आने की सूचना मिली. पुलिस ने उसे धर दबोचा. इस संबंध में एएसपी शैशव यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुठा गांव में शेरा ने अपने चाचा अब्बास और चाची जमीला की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से ही शेरा फरार चल रहा था.
पूछताछ कर उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी. उन्होंने बताया कि पांच बीघे जमीन को लेकर शेरा और उसके चाचा के साथ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया था. मृतक के परिजनों के बयान पर शेरा सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




