रिसाव से गैस सिलिंडर फटा, सात लोग जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

चौसा के नरबतपुर में हादसा, दो गंभीर बक्सर : चौसा के नरबतपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गैस सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गयी. खाना बनाने के दौरान गैस में रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गयी और तेज आवाज के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर सात लोग जख्मी […]
विज्ञापन
चौसा के नरबतपुर में हादसा, दो गंभीर
बक्सर : चौसा के नरबतपुर गांव में गुरुवार की देर शाम गैस सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गयी. खाना बनाने के दौरान गैस में रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गयी और तेज आवाज के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर सात लोग जख्मी हो गये. जख्मियों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए चौसा पीएचसी में भरती कराया गया, जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर गांव में धर्मेंद्र चौधरी के घर शाम का खाना बनाया
रिसाव से गैस सिलिंडर…
जा रहा था, इसी दौरान रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गयी. देखते-ही-देखते लोग कुछ समझ पाते कि तब तक तेज आवाज के साथ ही सिलिंडर फट गया, जिसके चपेट में आकर प्रभु नाथ चौधरी के पुत्र धर्मेंद्र चौधरी, श्रीनिवास गोड़ के पुत्र मुकेश गोड़, मुकेश चौधरी के पुत्र ऋतिक कुमार, पूजा कुमारी, अमृता कुमारी सहित सात लोग जख्मी हो गये. सिलिंडर फटने के बाद अफरा-तफरी मच गयी. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बतायी जाती है. वहीं आंशिक रूप से झुलसे लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




