जमीन देने के नाम पर दो लाख की ठगी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड में जमीन देने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर बाजार समिति रोड निवासी जागमुनी देवी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें सिद्धनाथ यादव व रामजीत यादव को नामजद किया गया है. […]
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति रोड में जमीन देने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर बाजार समिति रोड निवासी जागमुनी देवी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें सिद्धनाथ यादव व रामजीत यादव को नामजद किया गया है. दोनों पिता-पुत्र बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार सिद्धनाथ यादव व रामजीत यादव द्वारा वर्ष 2005 में अपनी जमीन बेचनी की बात कही गयी थी.
इसको लेकर जगमुनी देवी से एक लाख 98 हजार रुपये ले लिये गये़ काफी दिनों के बाद भी जब जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गयी, तो जगमुनी देवी रविवार को पैसे की मांग करने आरोपितों के घर पहुंची. इस दौरान आरोपितों द्वारा जगमुनी देवी के साथ दुर्व्यवहार किया गया. बाद में पीड़िता द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




