टोका फंसाने के विवाद में चली गोली, जख्मी

Published at :01 Aug 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
टोका फंसाने के विवाद में चली गोली, जख्मी

गंभीर हालत में पीड़ित को डॉक्टरों ने किया बनारस रेफर बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बिजली के टोका फंसाने को लेकर उत्पन्न विवाद में नामजद लोगों ने रविवार की देर शाम विजय नारायण सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद हथियार लहराते हुए नामजद फरार हो गये. […]

विज्ञापन

गंभीर हालत में पीड़ित को डॉक्टरों ने किया बनारस रेफर

बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बिजली के टोका फंसाने को लेकर उत्पन्न विवाद में नामजद लोगों ने रविवार की देर शाम विजय नारायण सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद हथियार लहराते हुए नामजद फरार हो गये. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया.जानकारी के अनुसार टोका फंसाने को लेकर विजय नारायण और नामजदों में विवाद उत्पन्न हुआ. मामला तू-तू मैं-मैं होते हुए मारपीट तक पहुंचा. इसके बाद विजय नारायण सिंह अपने घर के समीप खड़े थे. इसी दौरान नामजद लोगों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया.घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गयी़
वहीं, पीड़ित के घर शोक की लहर दौड़ गयी और परिजन आनन-फानन में पीड़ित को लेकर अस्पताल पहुंचे. गोली चलानेवाला आरोपित घर से भाग निकला. घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस डेहरी गांव में पहुंच कर मामले की जांच और गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव के बुजुर्गों से मदद की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन