भारी मात्रा में शराब बरामद दो कारोबारी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पुलिस कारोबारियों से कर रही पूछताछसिमरी पुलिस ने गुरुवार को रामदास राय गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की. इस दौरान दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कारोबारियों से पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध […]
विज्ञापन
बक्सर : पुलिस कारोबारियों से कर रही पूछताछसिमरी
पुलिस ने गुरुवार को रामदास राय गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की. इस दौरान दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कारोबारियों से पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए भारी मात्रा में शराब लाकर रामदास राय गांव में रखी गयी है, जहां से उसे बेचना है.
सूचना मिलने के साथ ही रामदास राय ओपी के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी, जहां से 200 ग्राम की 100 बोतल शराब के साथ कृष्णाब्रह्म निवासी लक्ष्मण प्रसाद और बगेनगोला निवासी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों कारोबारियों ने बताया कि शराब उत्तरप्रदेश के भरौली से लायी गयी थी, जहां से शराब को प्रथम क्षेत्र के गांवों में भेजा जाता है. शराबबंदी के बाद भी दोनों कारोबारी इस धंधे में जुड़े हुए थे. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने रामदास राय डेरा पर की छापेमारी, मिली सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




