सिविल कोर्ट में बही गीत-संगीत की धारा

Published at :20 Jul 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
सिविल कोर्ट में बही गीत-संगीत की धारा

डुमरांव : वहार न्यायालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मंगलवार को एडवोकेट एसोसिएशन डुमरांव के तत्वावधान में सिविल कोर्ट के खुले मंच पर गीत-संगीत समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन सब जज प्रथम आशुतोष कुमार ने, जबकि संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. प्रियंबदा ने कजरी की प्रस्तुति कर […]

विज्ञापन

डुमरांव : वहार न्यायालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मंगलवार को एडवोकेट एसोसिएशन डुमरांव के तत्वावधान में सिविल कोर्ट के खुले मंच पर गीत-संगीत समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन सब जज प्रथम आशुतोष कुमार ने, जबकि संचालन ओम प्रकाश वर्मा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. प्रियंबदा ने कजरी की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी. कलाकार मंडली द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मुग्ध कर दिया.

वहीं दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपनी कविताओं से महफिल में समां बांधे रखा. कार्यक्रम में स्कूली बच्चे श्रेया, प्रियंका, नेहा व सोनाली ने अपनी प्रस्तुति में सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया. चितरंजन पांडेय ने अपनी हास्य कविता से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया. समारोहों में मुंसिफ मनीष उपाध्याय, बार अध्यक्ष शंभु शरण नवीन के अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभानाथ, सुनील, चितरंजन, प्रमोद व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन